सारे काम का तुरंत हल पार्टी के अध्यक्ष ने हरिद्वार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की, देवी शक्ति पर भरोसा जताया।

राजनीति हरिद्वार

सारे काम का तुरंत हल पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में लड़ेगी चुनाव ।यह घोषणा करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष मदन सिंह सामंत ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तराखंड के सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी वह स्वयं हरिद्वार सहित दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे ।

प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव में उनका मुख्य मुद्दा हर घर पानी हर गांव रोड , बिजली ₹3 यूनिट पानी, ₹100 महीना, घरेलू गैस₹500 सिलेंडर, 55 वर्ष से अधिक उम्र वालों को ₹5000 पेंशन ,विधवा पेंशन 5000 , भजन माता को ₹5000 ,दो लाख लोगों को सरकारी नौकरी, अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलेगा ,पूरे राज्य में शराबबंदी रहेगी ऐसे अनेक वायदे किए हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि वह 10 अगस्त को जब विधानसभा सत्र होगा तो एक देवी शक्ति के साथ प्रवेश करेंगे और जनता की समस्याएं देवी शक्ति के द्वारा सुलझाने का भी उन्होंने दावा किया उन्होंने यह भी कहा कि वह देवी शक्ति के आसरे ही चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *