उत्तराखंड के मौसम विभाग द्वारा एक बार फिर से मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड में स्थित मौसम विभाग के वैज्ञानिक सी एस तोमर ने अगले तीन दिनों के लिए कई जनपदों में मौसम को लेकर भविष्यवाणी जारी करते हुए कहा
https://youtu.be/9lXYWBT7YfM?si=XzXh_p7NGzCPm1bN
मौसम विभाग के डाटा के अनुसार आज 27 जुलाई के लिए देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, पौड़ी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसके कारण इनमें भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है जबकि हरिद्वार सहित अन्य सभी जिले येलो अलर्ट पर रखे गए हैं। 28 जुलाई को 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जबकि चार जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 29 जुलाई में भी उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली समेत 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान चार धाम यात्रा पर आए यात्रियों आम जनमानस को विशेष सावधानी बरतने की अपील भी की गई है।


