पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा के संयोजन में दुर्गा फकीरी धाम में ऋण मेला एवं स्वरोजगार जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी एवं भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरुद्ध भाटी ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं उद्योग संबंधी योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं एवं बेरोजगारों से योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक चंद्रमोहन एवं सहायक प्रबंधक दिनेशचंद्र आर्य ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना सहित विभिन्न सब्सिडी आधारित ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। बीपीडीई के राव आश्कर तथा धर्मशाला प्रबंधक अध्यक्ष रामअवतार शर्मा ने भी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराया। शिविर में लगभग 104 लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत किसी भी स्वीकृत स्वरोजगार गतिविधि के लिए 2 लाख रुपये तक के ऋण पर 25 प्रतिशत, 10 लाख रुपये तक के ऋण पर 20 प्रतिशत तथा 25 लाख रुपये तक के ऋण पर 15 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त महिला उद्यमियों एवं ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को 5 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी का लाभ भी दिया जाता है। इस अवसर पर अभिषेक वर्मा, वाशु, मुकेश, वर्षा, सतनाम सिंह, अशोक दास, शशी पाठक, ललिता, अनिता शर्मा, सुधा देवी, आरती गुप्ता, कृष्ण गोपाल भारद्वाज, कृष्ण जांगड़ा, जितेंद्र कुमार, सोनू, राकेश कुमार, सुनीता जोशी, रामलाल, शुभम चौधरी, श्रेय भारद्वाज, मनीष तिवारी सहित सैकड़ों स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

