हरिद्वार में बारिश की संभावना देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। मौसम विभाग द्वारा 20 जुलाई सोमवार को भारी बारिश की संभावना जताए जाने के बाद जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने सोमवार को जनपद के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं।

