ऋषिकेश में कलयुगी बेटे ने नशे के लिए मां को मारी गोली
कोतवाली ऋषिकेश पर गली नंबर तीन ए ब्लॉक मंदिर के पास पशुलोक विस्थापित ऋषिकेश में एक व्यक्ति द्वारा अपनी माता को गोली मारने की सूचना प्राप्त होने पर स्थानीय पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी देते हुए बताया गया
कि सुमित गौड़ ( उम्र 32 वर्ष) द्वारा अपनी माता श्रीमती उषा देवी गौड़ ( उम्र 63 वर्ष) को कहासुनी होने पर 12 बोर के तमंचे से फायर किया गया, जिससे श्रीमती उषा देवी गौड़ के माथे पर गंभीर चोट आई जिन्हें उपचार के लिए सुमित गौड़ स्वयं एम्स अस्पताल ऋषिकेश पर लाया, जिनूका स्थानीय चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। सुमित गौड़ आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है घटना के संबंध में पीड़िता के बड़े पुत्र अमित गौड़, जो माजरी ग्रांट थाना डोईवाला में रहते हैं, द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया है। इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।



