मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 5 दिनों का मौसम का अलर्ट जारी करते हुए बारिश और आंधी की संभावना जताई।

उत्तराखंड मौसम एवं जलवायु हरिद्वार

उत्तराखंड के मौसम विभाग में 5 दिन की भविष्यवाणी जारी करते हुए आज और कल पूरे प्रदेश में मौसम का येलो अलर्ट जारी किया है ।मौसम विभाग के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार, राज्य में अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

आज, 1 जून को कुमाऊं क्षेत्र के कई स्थानों पर और गढ़वाल क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही, 2 से 5 जून के बीच उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में छिटपुट बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

मौसम वैज्ञानिक ने आगाह किया है कि इस दौरान राज्य में तीव्र गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। विशेषकर पर्वतीय इलाकों में थंडरस्टॉर्म और लाइटनिंग की गतिविधियां अधिक देखी जा सकती हैं। यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *