डोईवाला-ऋषिकेश मार्ग पर तेज रफ्तार क्रेटा कार ने खड़ी गाड़ी में टक्कर मारी,हादसे में तीन लोग हुये घायल।

Dehradun दुर्घटना

डोईवाला-ऋषिकेश मार्ग पर जोली ग्रांट एयरपोर्ट के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। ओवरस्पीड क्रेटा कार ने पहले एक स्विफ्ट कार और फिर टेम्पो ट्रैवलर को टक्कर मार दी। स्विफ्ट कार खड्ड में गिरी।

हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही जोली ग्रांट पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को उपचार के लिए डोईवाला अस्पताल भेजा गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण ओवरस्पीड बताया जा रहा है। क्रेटा कार रानीपोखरी क्षेत्र के लोगों की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *