ऋषिकेश में आज से गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग बंद,कल 30 जून को सीजन में राफ्टिंग के अंतिम दिन एक रोमांचक विडियो सामने आया ।

जिसमें कहा जा रहा है कि लोकल स्टाफ बोट से राफ्टिंग का आनंद ले रहा था तो बोट पलट गई लेकिन कोई जन हानि नहीं हुई बोट पलटने के बोट में जा रहे लोग उस पर पुनः सवार हो गए।
ज्ञात रहे कि प्रशासन ने मानसून की वजह से आज यानी 1 जुलाई से शिवपुरी-ऋषिकेश रूट पर राफ्टिंग संचालन अगले आदेश तक रोक दिया गया है. अब सितंबर में जल स्तर सामान्य होने पर पर्यटक दोबारा राफ्टिंग का आनंद ले सकेंगे।


