रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की यशोदा नाम की बी एल ओ जब एस आई आर के कार्य से अपने क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी उसी दौरान उसका स्वास्थ्य खराब हो गया उसने सुपरवाइजर को सूचित कर अपने बेटे के साथ दवा लेने गई और लौटते समय उसका एक्सीडेंट हो गया और पांव में फ्रेक्चर हो गया। उसने इस सब के लिए इस गर्मी में काम के दबाव को जिम्मेदार ठहराया। बी एल ओ की दुर्घटना की सूचना मिलने पर उसके बी एल ए बृजेश शर्मा ने अस्पताल पहुंच कर उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उसे उपचार के लिए यथासंभव मदद का आश्वासन दिया। बृजेश शर्मा ने बताया कि इस बी एल ओ को आवंटित बूथ औरों की तुलना में अधिक बड़ा है इसलिए उन पर काम का कुछ बोझ बढ़ गया था। बृजेश शर्मा ने कहा कि एस आई आर एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है छोटी-मोटी अड़चनों के बावजूद सभी के प्रयास से इसे सफल बनाया जाना चाहिए।


