शंकराचार्य चौक के पास एक डंपर द्वारा ई एम बी भेल के पूर्व कर्मी कुचल दिए जाने से उसकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि हर्ष पाल नामक व्यक्ति साइकिल द्वारा किसी कार्य से जा रहा था तो शंकराचार्य चौक पर निर्माण कार्य में लगे एक डंपर चालक ने लापरवाही से डंपर चलाते हुए उसे कुचल दिया, इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत निकाल कर अस्पताल भिजवाया और डंपर को कब्जे में ले लिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही हर्ष पाल की दर्दनाक मौत हो गई थी।

उनका शव मोर्चरी में रखवाया गया है।हर्ष पाल अभीअप्रैल में ही भेल ईएमबी से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी मृत्यु का समाचार मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया उनके परीजन और मिल अस्पताल पहुंच गए।


