महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा कोचिंग के छात्रों से संवाद कर उन्हें राहुल गांधी द्वारा कोटा किए संवाद का विडियो दिखाया गया।

राजनीति शिक्षा हरिद्वार

आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा कनखल स्थित कोचिंग सेंटर में छात्रों  से संवाद कर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का छात्रों से  कोटा रैली का संवाद को वीडियो स्क्रीनिंग द्वारा दिखाया गया।।


इस मौके पर जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि सभी छात्रों को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की छात्रों की गूंज मुहिम से जुड़कर अपने सवालों के लिए लड़ना होगा, संघर्ष करना होगा ,
इस मौके पर यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने कहा कि छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लेकर राहुल गांधी सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेरने का काम कर रहे हैं,
इस मौके पर मुख्य रूप से उड़ान क्लासेज संचालक रविन्द्र शर्मा, महानगर कांग्रेस महासचिव उज्जवल वालिया, हिमांशु राजपूत, धनीराम शर्मा व बड़ी संख्या में छात्रों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्रों के साथ संवाद को देखा व सुना।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *