शिव मूर्ति चौक के पास राहगीरों को आकर्षित करने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, पुलिस ने 4 को लिया हिरासत में।

Police अपराध हरिद्वार

कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत शिवमूर्ति चौक के पास आज शनिवार को राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर महिलाओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। खुलेआम सार्वजनिक स्थल पर गाली-गलौज और मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 26/27 जून की दरमियानी रात को कोतवाली नगर पुलिस और मायापुर चौकी प्रभारी की टीम शिवमूर्ति चौक से रेलवे गेट के पास सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की जांच में तैनात थी। इसी दौरान उन्होंने देखा कि कुछ महिलाएं आपस में गाली-गलौज और हाथापाई कर रही थीं। पूछताछ में पता चला कि ये महिलाएं सार्वजनिक स्थान पर आने-जाने वाले व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर आपस में झगड़ रही थीं।

शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के संज्ञेय अपराध को रोकने के लिए मौके पर मौजूद महिला पुलिस टीम की सहायता से सभी आरोपित महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने इन सभी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *