उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युगपुरुष परमानंद सरस्वती के 71वें संन्यास दिवस समारोह में पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लिया, गंगा घाट का शिलान्यास किया।

धार्मिक हरिद्वार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अक्षय तृतीया के दिन तीर्थ नगरी हरिद्वार में एक धार्मिक समारोह में पहुंचे यह धार्मिक समारोह राम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी आंदोलनकारी और मार्गदर्शक अयोध्या राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के सदस्य महामंडलेश्वर स्वामी परमानन्द गिरी के 71 वें संन्यास जयंती महोत्सव  के अवसर पर आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अखंड परम धाम आश्रम के गंगा घाट का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने साधु संतों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने उत्तराखंड के डेमोग्राफिक चेंज करने की साजिश करने वालों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया और लैंड जिहाद के तहत सरकारी जमीनों पर धार्मिक के नाम पर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की और साथ ही 12000 एकड़ भूमि को मुक्त किया मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम की यात्रा आज शुरू हो गई है और वह सभी तीर्थ यात्रियों को इसकी बधाई देते हैं और उनकी सरकार ने चार धाम यात्रा की सुविधा के लिए व्यापक स्तर पर इंतजाम किए हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने नई नारी शक्ति वंदन विधेयक को सदन में गिराकर नारी शक्ति के खिलाफ कार्य किया है और आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में देश की जनता उन्हें करारा जवाब देगी।कार्यक्रम में आचार्य महामंडलेश्वर बालक आनंद गिरि महाराज,योगगुरु स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद मुनि महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद, महामंडलेश्वर आचार्य ज्योतिर्मयानंद गिरी महाराज और आचार्य बालकृष्ण समेत कई साधु संत मौजूद थे।

कार्यक्रम में आचार्य महामंडलेश्वर बालक आनंद गिरि महाराज,योगगुरु स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद मुनि महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद, महामंडलेश्वर आचार्य ज्योतिर्मयानंद गिरी महाराज और आचार्य बालकृष्ण समेत कई साधु संत मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *