नगरासू में पांच निहंग सिख गुरुद्वारे से निकल कर अपने घरों को रवाना हुए , प्रशासन ने ली राहत की सांस।

उत्तराखंड प्रशासन समस्या

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बदरीनाथ हाईवे पर स्थित नगरासू गुरुद्वारा की छत पर चढ़े पांचों निहंग सिख आखिरकार मान गए. जिसके बाद उन्हें उनके घर के लिए रवाना कर दिया गया.आज ही पंजाब से निहंग सिखों का दल नगरासू गुरुद्वारा पहुंचा था, जिन्होंने गुरुद्वारा की छत पर चढ़े पांचों निहंग सिखों से बात की. इसके बाद छत पर चढ़े सभी निहंग सिख नीचे उतरने को तैयार हो गए थे. जिसके बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली.मामले को लेकर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने जानकारी दी।

बता दें कि नगरासू गुरुद्वारा विवाद  तब सुर्खियों में आया जब  20 जून को 7 निहंग सिख गुरुद्वारा परिसर में पहुंचे और  घटनाक्रम ने देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया. इसके बाद गुरुद्वारे की चौथी मंजिल पर  डटे निहंग सिखों को प्रशासन द्वारा समझाया जा रहा था प्रशासन और पुलिस द्वारा दो निहंगो को गुरुद्वारे से निकाल दिया गया था लेकिन 05 निहंग उतरने को तैयार नहीं थे  जिससे स्थानीय लोगों में भी असमंजस और चिंता का माहौल बना हुआ था, अब जाकर उसका पटाक्षेप हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *