विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरिद्वार द्वारा परियोजना निदेशक जिला ग्राम विकास विभाग हरिद्वार के निर्देशन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, महिला मंगल दल की सदस्यों, सक्रिय महिलाओं, बैंक साथी आदि को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR )के संबंध में व्यापक जानकारी दी गई
अमित कुमार चंद जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एवं जिला समन्वयक स्वीप द्वारा सभी स्वयंसेवी महिलाओं को एस.आई.आर. के विभिन्न चरणों के बारे में विस्तार से बताया गया तथा उन्हें अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर को सहयोग करने की अपील की । स्वीप प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉक्टर संतोष कुमार चमोला ने बताया की वर्तमान में गणना फॉर्म के वितरण एवं उन्हें एकत्रित कर ऑनलाइन करने का कार्य गतिमान है जिसमें सभी जागरूक मतदाताओं का सहयोग अपेक्षित है ताकि मतदाता सूची में त्रुटि सुधार कर एक स्वतंत्र एवं मजबूत लोकतंत्र की स्थापना की जा सके । विकासखंड बहादराबाद के खंड विकास कार्यालय बहादराबाद में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती बबीता श्री मयंक आदि उपस्थित रहे ।


