शांतरशाह में दो नकाबपोश बदमाशों ने मोटरसाइकिल मेकेनिक की गोली मारकर हत्या की, पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी।

Police अपराध हरिद्वार

हरिद्वार जनपद के बहादराबाद क्षेत्र के ग्राम शांतरशाह में आज शाम करीब सात बजे सनसनीखेज वारदात सामने आई। दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रिपेयरिंग की दुकान में घुसकर 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक की पहचान हैप्पी पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम शांतरशाह, बहादराबाद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हैप्पी गांव में ही मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। शाम के समय दो अज्ञात व्यक्ति मुंह पर सफेद कपड़ा लपेटकर उसकी दुकान पर आए और अंदर घुसकर गोली मार दी। गोली लगने से हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे तुरंत सूर्य देव अस्पताल शांतरशाह, बहादराबाद पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए उपजिला चिकित्सालय रुड़की भेज दिया गया है। घटना की सूचना पर एसएसपी हरिद्वार ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और हमलावरों की तलाश के लिए जनपद भर में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस टीम अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *