आज वृहस्पतिवार को हुई बारिश से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है, मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए 05 दिन के लिए मौसम भविष्यवाणी जारी की है आज के लिए राज्य के 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। देहरादून, अल्मोड़ा समेत कई जिलों में सुबह से ही घने बादल छाए रहे और तेज बारिश का दौर जारी है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने, तेज से अति तेज बारिश तथा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं।

राज्य के शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज हवाओं और बारिश के दौर की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कल 12 जून को राज्य के हरिद्वार पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चम्पावत और उधम सिंह नगर जनपदों के लिए मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसके अनुसार अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथोरागढ़ और बागेश्वर जनपदों के लिए मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इन जिलों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। 13 जून को पर्वतीय जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। 14 जून को उत्त रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश क आसार हैं, जबकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

