विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तकेंद्र जिला चिकित्सालय हरिद्वार में विभिन्न रक्तदान संस्थाओं एवं रक्तदाताओं को  प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।

समस्या स्वास्थ्य हरिद्वार

हरिद्वार आज दिनांक 12 जून  को विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत आज रक्तकेंद्र जिला चिकित्सालय हरिद्वार में विभिन्न रक्तदान संस्थाओं एवं सम्मानित नियमित रक्तदाताओ को इस उपलक्ष्य में प्रमुख अधीक्षक डा एस के सोनी एवं डा रविन्द्र चौहान रक्तकेंद्र प्रभारी द्वारा प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया इस अवसर पर सुक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई।


    डा एस के सोनी प्रमुख अधीक्षक डा रविन्द्र चौहान ने  रक्तदाता संस्थाओं एवं सम्मानित नियमित रक्तदाताओ का आभार प्रकट किया और उनसे अनुरोध किया कि आपका इस तरह का सहयोग भविष्य में भी बना रहेगा चूंकि रक्त का कोई विकल्प नहीं है इसलिए रक्तदान करके ही मानव जीवन बचाया जा सकता है, इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं ओर छात्रों का निशुल्क हीमोग्लोबिन जांच की गई,, एवं भविष्य के रक्तदाताओं को शपथ दिलाकर रक्तदान हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर रक्तदाता संस्थाओं में ब्लड वॉलिंटियर्स हरिद्वार, गोदरेज कंपनी, संत निरंकारी, हरिद्वार, हीरो कंपनी, सेवा संकल्प, किरबी कंपनी, ब्लड रिलेशन,के साथ साथ अनिल अरोड़ा, तुषार गाबा, अवतार नेगी, धीरेन्द्र चौहान, मुकेश वर्मा,गुलशन केशवानी, प्रिया केशवानी, हिमांशु भारद्वाज, मनोज चंद, अजय घनशेला, कुलभूषण शर्मा, रवीश भटीजा, केवल दास भाटिया, अरुण मिश्रा, धीरेन्द्र सिंह, मधुर वासन ,प्रदीप मौर्य,बसन्त कुमार,दिनेश लखेड़ा, इत्यादि ने सम्मान प्राप्त किया।


    इस अवसर रक्तकेंद्र एल टी इंचार्ज अमित कुमार, हरीश सेमवाल, विजय श्री शर्मा सतीश ठाकुर, वर्णिक चौधरी, दिनेश लखेडा ने समानित रक्तदाताओं ओर संस्थाओं का आभार व्यक्त किया और अपेक्षा की हमे भविष्य में भी इस तरह अपना समय और रक्तदान शिविर लगाकर सहयोग करते रहेंगे।
    इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश कुमार, वर्णिक चौधरी, सतीश ठाकुर, दिनेश लखेडा नवीन बिंजोला,इत्यादि का विशेष सहयोग रहा।
        

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *