आज मंगलवार अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अपर रोड पर नगर निगम के अधिकारियों और व्यापारियों के बीच जबरदस्त बहस हो गई ।
व्यापारियों और अधिकारियों के बीच बहस ने उग्र रुप ले लिया नगर निगम के कर्मचारियों ने अमृतसरी होटल के कूड़ा डाल दिया ।इस कार्यवाही से नाराज व्यापारियों ने पूरी पंचपुरी में बंद का आह्वान कर दिया ।जिसके चलते धड़ाधड़ हरिद्वार के बाजार बंद हो गए ।
बताते चलें जिला प्रशासन द्वारा विगत कई दिनों से पूरे जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है ।जिसके चलते नाली के ऊपर सामान रखने पर जहां नगर निगम समान जब्त कर रहा है वही चालान भी काट रहा है व्यापारियों का कहना है विगत दिनों मीटिंग में जिला प्रशासन के साथ जो मानक तय हुए थे नगर निगम अधिकारी उसको नहीं मान रहे हैं और अपनी मनमानी करते हुए जबरन नुकसान कर रहे हैं। जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव नैयर का कहना है कि जब प्रशासन के साथ बैठकर एक गाइडलाइन तय हो गई है और उसको अधिकारी मानते मानने को तैयार नहीं है उन्होंने कहा जब तक इस विषय में व्यापार मंडल तथा जिला प्रशासन के बीच कोई सार्थक वार्ता नहीं होती तब तक तक बाजार बंद रहेंगे। इस समय हरिद्वार में सीजन पीक पर चल रहा है तथा लाखों यात्री हरिद्वार में पहुंचे हुए हैं सोमवती अमावस्या स्नान भी आने वाला है ऐसी स्थिति में यदि बाजार होटल धर्मशालाएं बंद रही तो निश्चित रूप से जिला प्रशासन के सामने बहुत बड़ा संकट उत्पन्न हो जाएगा इधर व्यापारी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं उनका कहना है कि इस संदर्भ में जो भी दोषी व्यक्ति हैं उनकेखिलाफ कार्यवाही की जाए तथा एक स्पष्ट गाइड लाइन तय की जाए तभी बाजार खुलेंगे।


