राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में कार्यशाला आयोजित।

समस्या स्वास्थ्य हरिद्वार

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत “संपूर्ण सुरक्षा केंद्र” द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख अधीक्षक डॉ. आर. वी. सिंह एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रमेश कुन्वर द्वारा की गई।
कार्यशाला में स्वास्थ्य जागरूकता, एचआईवी/एड्स की रोकथाम तथा संबंधित सेवाओं को प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया, जिनमें डॉ. मनीष दत्त, डॉ. संदीप निगम, डॉ. यशपाल तोमर, डॉ. हेमंत खर्कवाल, डॉ. स्वाति वर्मा, डॉ. सुव्रत अरोड़ा सहित अन्य स्टाफ सदस्य अशोक कालरा, दीपक, अवनीश, पूजा, रवि, वासुदेव, राजन बडोनी, शिप्रा, धीरेंद्र आदि उपस्थित रहे।


कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को एचआईवी/एड्स व SSK से संबंधित नवीनतम जानकारी एवं उपचार पद्धतियों के बारे में अवगत कराया गया तथा जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।


अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे समाज में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *