स्मार्ट मीटरों की समस्याओं को लेकर लघु उद्योग भारती के नेतृत्व में उद्यमियों ने यूपीसीएल के मुख्य अभियंता को ज्ञापन दिया।

प्रशासन समस्या हरिद्वार

लघु उद्योग भारती जिला हरिद्वार के नेतृत्व में उद्यमियों ने UPCL अधिकारियों ने स्मार्ट मीटरों को लेकर दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटरों की समस्याओं को लेकर SIDCUL के उद्यमियों में भारी रोष
मुख्य अभियंता से की गई वार्ता, 10 दिनों में समस्याग्रस्त फैक्ट्रियों की सूची पर होगी कार्यवाही

आज मंगलवार को सिडकुल क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों से जुड़े उद्यमी बंधुओं ने स्मार्ट मीटरों से उत्पन्न हो रही गंभीर समस्याओं को लेकर मुख्य अभियंता कार्यालय, रोशनाबाद (हरिद्वार) में बैठक की। स्मार्ट मीटरों में लगातार आ रही तकनीकी खराबियों, गलत रीडिंग, अत्यधिक बिजली बिल एवं बिना सूचना विद्युत आपूर्ति बाधित किए जाने जैसी समस्याओं को लेकर उद्यमियों में भारी रोष देखने को मिला।

यह प्रतिनिधिमंडल लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री  रोहित भाटिया , प्रदेश उपाध्यक्ष  आमित त्यागी , हरिद्वार जिला अध्यक्ष  मनोज पुंडीर  एवं हरिद्वार महामंत्री  निखिल गोयल  के नेतृत्व में मुख्य अभियंता  शेखर चंद्र त्रिपाठी  से मिला।

बैठक के दौरान उद्यमियों ने स्मार्ट मीटरों में आ रही तकनीकी खराबियों, गलत रीडिंग, अत्यधिक बिजली बिल, बार-बार सप्लाई बाधित होने एवं उद्योगों को हो रही आर्थिक क्षति जैसे गंभीर विषयों को प्रमुखता से उठाया। उद्यमियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था के कारण उद्योगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उत्पादन एवं व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं।

मुख्य अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी  ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आगामी 10 दिनों के भीतर ऐसी 10-15 फैक्ट्रियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा, जहां स्मार्ट मीटर संबंधी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सूची प्राप्त होते ही प्राथमिकता के आधार पर जांच कर शीघ्र समाधान की कार्यवाही की जाएगी।

इसके अतिरिक्त उद्यमियों ने विद्युत विभाग के कुछ कर्मचारियों द्वारा उद्योग प्रतिनिधियों के साथ किए जा रहे अनुचित व्यवहार एवं बिना पूर्व सूचना कार्रवाई किए जाने की शिकायत भी दर्ज कराई। इस पर मुख्य अभियंता द्वारा आश्वासन दिया गया कि विभागीय कर्मचारियों के व्यवहार में सुधार सुनिश्चित किया जाएगा तथा उद्यमियों की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित उद्यमियों ने कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में व्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए भी उद्योग जगत बाध्य हो सकता है।

बैठक में हरिद्वार जिला उपाध्यक्ष विनय शर्मा , बेगमपुर संयुक्त महामंत्री ललित चौहान , सदस्य  अनित मिश्रा ,अभय अग्रवाल ,  वाशू शर्मा, पुरुषोत्तम, पुनीत अरोड़ा, चमन  सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *