हरिद्वार में बक़रीद शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर,जनपद को 7 सुपर जोन, 17 जोन और 34 सेक्टर में बांटकर पुलिस तैनात की गई।

Police प्रशासन हरिद्वार

हरिद्वार जनपद में ईद-उल-अजहा को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा का मजबूत घेरा तैयार कर लिया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया  –

ईद उल अजहा को शांति पूर्वक मनाए जाने के लिए हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड पर है, उन्होंने बताया कि पूरे जिले को 7 सुपर जोन, 17 जोन और 34 सेक्टर में बांटकर पुलिस, पीएसी और खुफिया एजेंसियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है, जबकि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी निगाह बनी हुई है।

वहीं बहादराबाद मस्जिद के मुफ्ती शाहरुख मिस्बाही ने भी मुस्लिम समाज से जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी से बचने, वेस्ट मटेरियल को सुरक्षित तरीके से दफनाने, वीडियो बनाने से परहेज करने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने का आग्रह किया है।
ईद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने के लिए एस एस पी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति गोष्ठियों का आयोजन

सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील, प्रशासन-पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों कोतवाली बहादराबाद, खानपुर, श्यामपुर, कनखल एवं रानीपुर में शांति समिति गोष्ठियों का आयोजन किया गया।

गोष्ठियों में सभी समुदायों के संभ्रांत व्यक्तियों, मस्जिदों के इमामों, पार्षदों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने सहभागिता कर आपसी भाईचारे और सहयोग का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *