आई एम ए के तत्वावधान में निःशुल्क त्वचा रोग स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 67 लोगों ने लिया परामर्श ।

समस्या स्वास्थ्य हरिद्वार


निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य सेवा का माध्यम
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वधान मे  नेहरू युवा केन्द्र मे निःशुल्क त्वचा रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच की भी व्यवस्था की गई।
  https://youtube.com/shorts/yP1QRKigzQI?si=xejE_RQ5jgtr1QZ5

रविवार को आयोजित निःशुल्क शिविर मे
आईएमए हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. विपिन मेहरा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के जरूरतमंद वर्ग तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। समय समय पर जांच एवं परामर्श से अनेक गंभीर रोगों की रोकथाम संभव है।
आईएमए  सचिव डॉ. प्रेम लूथरा ने शिविर की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी।बताया कि संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
शिविर के संयोजक एवं नगर के वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. के. स्वरूप ने परामर्श के साथ त्वचा रोगों के बारे में जानकारी दी तथा उनके कारणों एवं बचाव के उपाय बताए।  विशेष रूप से मौसम, स्वच्छता एवं एलर्जी से जुड़ी त्वचा समस्याओं पर प्रकाश डाला।
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. यतीन्द्र नागयान ने त्वचा रोग से बचाव के लिए गर्मियों के मौसम मे  पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचाव तथा स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी।
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा आहार एवं डॉ. अदिति वशिष्ठ गोयल ने त्वचा संबंधी समस्याओं से ग्रसित मरीजों को महत्वपूर्ण चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया। वहीं डॉ. अक्षय शर्मा ने प्रयोगशाला जांच संबंधी व्यवस्थाओं का संचालन किया।
शिविर में पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों सहित लगभग 67 मरीजों ने लाभ प्राप्त किया। स्थानीय नागरिकों ने इस जनसेवा कार्यक्रम की सराहना करते हुए आईएमए हरिद्वार के प्रयासों की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *