योग नगरी स्टेशन ऋषिकेश के पास बढ़ा हादसा टला,उज्जैन एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे।

उत्तराखंड दुर्घटना समस्या

ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा टला, उज्जैन एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे।योग नगरी रेलवे स्टेशन  ऋषिकेश में  सोमवार रात बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। खांड गांव क्षेत्र में उज्जैन एक्सप्रेस के तीन डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

https://youtu.be/-LihxxKR4oQ?si=jd6SfSKgkPt1E7pB

बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 9:30 बजे उस समय हुआ, जब ट्रेन में कोई यात्री सवार नहीं था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रेन मेंटेनेंस प्रक्रिया के दौरान खड़ी थी और इसी दौरान ब्रेक फेल होने की बात सामने आ रही है। हालांकि स्थानीय लोग पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध बता रहे हैं और ट्रेन की मूवमेंट पर कई सवाल उठा रहे हैं।

हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जीआरपी जवानों को मोर्चा संभालना पड़ा और लोगों को ट्रैक से हटाया गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के करीब ढाई घंटे बाद तक रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।

फिलहाल रेलवे विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *