उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन, राष्ट्रपति प्रधानमंत्री सहित अनेक गणमान्यों ने शोक व्यक्त किया, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार।

Dehradun राष्ट्रीय सम्मान

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रिटायर्ड मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी का निधन हो गया है। देहरादून के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली ‌।उनकी पुत्री विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी उनके निधन का समाचार देते हुए बेहद भावुक हो गईं। बी सी खंडूरी जी सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद सार्वजनिक जीवन में आ गए थे और 1991 में गढ़वाल से सांसद निर्वाचित हुए, अनेक बार वहां से निर्वाचित हुए अटल बिहारी वाजपेई जी के मंत्री मंडल में शामिल रहे,2007 और 2011 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने। उनके निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री और विपक्षी नेताओं सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीसी खंडूरी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा है कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बी. सी. खंडूरी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवा देने के बाद उन्होंने जन सेवा के लिए ईमानदारी, सादगी, पारदर्शिता और विकास की राजनीति का उदाहरण प्रस्तुत किया। देश के तथा उत्तराखंड के विकास, सुशासन और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी। मैं उनके शोकसंतप्त परिवारजनों और शुभचिंतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करती हूं। पीएम मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीसी खंडूड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

पीएम मोदी ने  लिखा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी (सेवानिवृत्त) जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. सशस्त्र बलों से लेकर राजनीतिक जगत में उन्होंने बहुमूल्य योगदान दिया,जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा.

उत्तराखंड के विकास के लिए वे हमेशा समर्पित रहे, जो मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में भी साफ तौर पर दिखा. केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उनका कार्यकाल हर किसी को प्रेरित करने वाला है. देशभर में कनेक्टिविटी की बेहतरी के लिए उन्होंने निरंतर अथक प्रयास किए. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के साथ हैं. ओम शांति , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल आदि सहित अनेक नेताओं ने खंडुरी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है
. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

श्री खंडूरी जी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सैन्य जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक उनका व्यक्तित्व राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा।

राजनीतिक जीवन में उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली की मजबूत पहचान बनाई। एक जननेता के रूप में उन्होंने प्रदेश के विकास हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए और अपनी सादगी, स्पष्टवादिता एवं कार्यकुशलता से लोगों के हृदय में विशेष स्थान बनाया। उनका निधन उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतमसिंह , यशपाल आर्य सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है ने श्रद्धांजलि देते हुए
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूरी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
उन्होंने राजनीति में हमेशा दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर राज्यहित और जनहित को प्राथमिकता दी। उनका सरल, निष्पक्ष और संवेदनशील व्यक्तित्व हमेशा याद किया जाएगा।
खंडुरी जी का अंतिम संस्कार कल हरिद्वार में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *