युवाओं समेत समाज के प्रत्येक वर्ग का विश्वास यूकेडी के प्रति बढ़ रहा है- बल सिंह सैनी,युवाओं ने ली उत्तराखंड क्रांतिदल की सदस्यता।

राजनीति हरिद्वार

रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कई युवाओं ने यूकेडी की रीति नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और उत्तराखंड के विकास में भागीदारी का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष बलसिंह सैनी ने सभी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी।  बलसिंह सैनी ने कहा कि युवाओं समेत समाज के प्रत्येक वर्ग का विश्वास यूकेडी के प्रति बढ़ रहा है। पर्वतीय और गैर पर्वतीय युवा लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के गठन में प्रमुख भूमिका निभाने वाला उत्तराखंड क्रांति दल ही राज्य का विकास और युवाओं के सपने पूरा कर सकता है। सदस्यता लेने वालों में विशाल धीमान, कार्तिक जोशी, प्रदीप शर्मा, किशन, उत्कर्ष कुमार, प्रियांश पाठक, अनुज बत्रा, केशव सेठ व हरजन सिंह शामिल रहे। विशाल धीमान को रानीपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सरिता पुरोहित, रविंद्र वशिष्ठ, चौधरी बृजवीर सिंह, प्रदीप उपाध्याय, उदयराम सेमवाल, श्याम सुंदर शर्मा, सुरेंद्र सिंह रावत, महेंद्र सिंह बिष्ट आदि यूकेडी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *