प्रतीक यादव की अस्थियां हरिद्वार में गंगा जी में विसर्जित की गई, बेटी के हाथों से कराई गई पूजा।

हरिद्वार

सपा नेता अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की अस्थियों को हरिद्वार में पूरे रीति-रिवाजों के साथ विसर्जित कर दिया गया।

इस मौके पर पत्नी अपर्णा यादव , उनकी दोनों बेटियां, तेज प्रताप यादव और अक्षय यादव समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही अनुष्ठान में बाबा रामदेव भी मौजूद रहे।

अस्थियों के विसर्जन से पहले घाट पर पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनकी बेटी से पूजा-अनुष्ठान कराया। पूजा खत्म होने के बाद जब अस्थि कलश विसर्जन के लिए ले जाया जाने लगा तो पूरे परिवार की आंखे नम थीं। इस दौरान छोटी बेटी कलश को माथे पर लगाकर रो पड़ी। वहीं, अस्थि कलश लेकर घाट पर पहुंचीं पत्नी अपर्णा यादव भी फूट-फूटकर रो पड़ीं। उनके तीर्थ पुरोहित पंडित शैलेश मोहन ने बताया कि शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव अस्थि कलश लेकर हरिद्वार आए थे। उन्होंने ही अस्थि कर्म संपन्न कराया है। मां गंगा से प्रार्थना की गई है, मां गंगा प्रतीक यादव की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को गहरा दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दौरान बाबा रामदेव,प्रतीक यादव के मामा के बेटे सक्षम गुप्ता उनकी दोनों बेटियां शाइन और ब्लश के अलावा स्थानीय सपा कार्यकर्ता चंद्रशेखर यादव, आशीष यादव, लवदत्ता, राजेंद्र पाराशर, साजिद अली, शैलेष मोहन, अभिषेक शर्मा, नवाब, वीरेंद्र यादव, गौरव यादव, कार्तिक, विक्की, हाजी शहजाद, नसरूद्दीन, मुंशी शकील आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *