स्वच्छता सेवा समिति ने किया सम्मान समारोह का आयोजन कर सामाजिक कार्यकर्ताओं  को किया सम्मानित।

सम्मान हरिद्वार

स्वच्छता सेवा समिति की और से नगर निगम परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन कर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता जेपी बड़ोनी, वरिष्ठ पत्रकार अनिल बिष्ट व हिंदू रक्षक दल के प्रमुख नवीन अग्रवाल को सम्मानि किया गया। स्वच्छता सेवा समिति के अध्यक्ष कन्हैया चंचल ने कहा कि समिति सफाई कर्मचारियों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि समिति के इस संघर्ष में सामाजिक कार्यकर्ता जेपी बड़ोनी, वरिष्ठ पत्रकार अनिल बिष्ट व नवीन भैया का सहयोग भी समिति को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की भर्ती में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले को निगम अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। जेपी बड़ोनी, अनिल बिष्ट व नवीन अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता सेवा समिति का सहयेाग करते हुए सफाई कर्मचारियों को उनका हक दिलाया जाएगा। पहाड़ी जनकल्याण ट्रस्ट की अध्यक्ष मुस्कान नेगी व महासचिव उमेश पांडे ने कहा कि कर्मचारियों को अपने हितों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। पहाड़ी जनकल्याण ट्रस्ट कर्मचारियों के अधिकारियों के लिए आवाजा उठा रही स्वच्छता सेवा समिति के साथ है। सम्मान समारोह की अध्यक्षता नवीन अग्रवाल व संचालन आशीष कालरा ने किया। इस अवसर पर श्याम सिंह पवार, बबीता पवार, किरण पार्चा, शोभा, रोमा पेवल, कमलजीत सिंह, मुकेश कुमार, मोनू कल्याण, अनिल टांक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *