बी एम डी ए वी स्कूल की देवांशी ने 95% अंकों के साथ 12 वीं की परीक्षा पास कर माता पिता और स्कूल का गौरव बढ़ाया।

शिक्षा सम्मान हरिद्वार

हरिद्वार बी एम डी ए वी स्कूल भूपतवाला की कक्षा 12 वी कामर्स की छात्रा देवांशी शर्मा ने 95%अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया है।
अमृत गंगा कालोनी भूपतवाला निवासी व पारुल शर्मा और कपिल शर्मा की पुत्री देवांशी को परीक्षा में मिली  इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है।  देवांशी की दादीजी संतोष शर्मा कुशल गृहिणी है। जो इस क्षेत्र के एक समय के प्रसिद्ध शिक्षक स्व मास्टर राम स्वरूप शर्मा की पुत्री हैं। इससे कपिल परिवार में भी खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *