आयुर्वेद विश्विद्यालय के कर्मचारियों को वेतन न मिलने पर चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड ने आंदोलन को चेताया।

समस्या स्वास्थ्य हरिद्वार

    हरिद्वार आज दिनांक 06मई 2026 को चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड ने ऋषिकुल
आयुर्वेद विश्विद्यालय में भ्रमण के दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अपनी व्यथा सुनाई की दो माह से वेतन नहीं मिल रहा है और भविष्य में भी कब तक मिलेगा पता नहीं है हमारे बच्चों के एडमिशन, बैंक से लोन की रिकवरी के फोन, राशनवाले इत्यादि बोलने लगे हैं।
   

ऋषिकुल आयुर्वेदिक शिक्षेनेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के एन भट्ट, सचिव छत्रपाल सिंह, वरिष्ठ पदाधिकारी समीर पांडे, संध्या रतूड़ी ने कहा है पूर्व में आंदोलन के बाद शासन से वार्ता के दौरान यह कहा गया था कि कर्मचारियों का वेतन मिलता रहेगा और जो जांच के दायरे में है उनका वेतन रोका जाएगा कुछ दिन ठीक से मिला किंतु अब दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।


    प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र तेश्वर प्रदेश संगठन सचिव छत्रपाल सिंह जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जिला मंत्री राकेश भंवर ने कहा कि कर्मचारियों की कोई मांग तो पूरी भी हुई है किंतु कर्मचारियों के वेतन को हर बार रोका जाना न्यायसंगत नहीं है कर्मचारी अपने परिवार का भरण पोषण करने में भी असमर्थ हो रहा है जो कि कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इस संबंध में एक ज्ञापन माननीय आयुष मंत्री मदन कौशिक जी को देकर उनसे अनुरोध किया जाएगा और श्रीमान कुलसचिव महोदय को भी ज्ञापन दिया जाएगा जल्द ही निस्तारण न होने की दशा में सभी संवर्गो के पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर अग्रिम आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व आयुर्वेद विश्विद्यालय और शासन का होगा।
     बैठक प्रदर्शन में दिनेश लखेड़ा, के एन भट्ट, समीर पांडे, संध्या रतूड़ी, मीनाक्षी गौड, शिखा नेगी, बृजेश, राकेश भंवर, छत्रपाल सिंह, नितिन, राजेन्द्र तेश्वर, सुरेंद्र सिंह, अजय कुमार, विनोद, सुमंत पाल, कल्लू, पप्पू, दीपक, कमल कुमार, सतीश, इत्यादि उपस्थित रहे।
           

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *