ऑपरेशन रिकवरी के तहत हरिद्वार पुलिस ने 152 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सोंपकर उनकी खुशी लौटाई।

Police हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में खोए मोबाइल को पाने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों को उनके मोबाइल लौटाकर उनकी खुशियां लौटा दी है।  पुलिस टीम ने कुल 152 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 36 लाख से अधिक बताई जा रही है।


सिडकुल पुलिस ने आधुनिक तकनीक और समन्वित प्रयासों के जरिए उन मोबाइल फोनों को ढूंढ निकाला, जिन्हें उनके मालिक खोने के बाद लगभग भूल चुके थे।


पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ तालमेल स्थापित किया और मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें बरामद किया।बरामद किए गए मोबाइल फोन में कुछ फोन सिडकुल क्षेत्र की कंपनियों में कार्यरत बाहरी राज्यों से आए कर्मचारियों के हैं, जबकि अन्य स्थानीय निवासियों के हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों को बड़ी राहत मिली है, जिन्होंने अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी।
मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। थाना सिडकुल पुलिस के इस प्रयास ने न केवल लोगों का खोया सामान लौटाया, बल्कि उनका पुलिस व्यवस्था पर विश्वास भी मजबूत किया है। और पुलिस की प्रशंसा की।पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को कोई लावारिस मोबाइल फोन मिलता है, तो उसे तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस चौकी में जमा कराएं। अगर आपका मोबाइल फोन खो जाता है, तो तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *