अंबेडकर गोल्ड कप कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में बालक वर्ग में जस्सी स्पोर्ट्स अकैडमी और बालिका वर्ग में एसएमजेएन स्पोर्ट्स एकेडमी विजयी रहे।

खेल हरिद्वार

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकादमी हरिद्वार उत्तराखंड के द्वारा अंबेडकर जयंती पर अंबेडकर गोल्ड कप कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बाबा भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष में रविवार को नेशनल इंटर कॉलेज धनोरी के कीड़ा मैदान पर किया गया।  14 अप्रैल जयंती दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तराखंड आगमन को दृष्टिगत इस प्रतियोगिता को 19 अप्रैल को संपन्न किया गया।


   प्रतियोगिता का उद्घाटन अपने जमाने के जाने माने राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं प्रमुख समाजसेवी प्रोफेसर धर्मेंद्र सिंह के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह  का  स्वागत किया गया इस अवसर पर करण पाल सैनी पूर्व ब्लाक कमांडर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे अपने उद्बोधन में बोलते हुए धर्मेंद्र सिंह ने बाबा साहेब की जीवनी पर महत्वपूर्ण प्रकाश डाला, इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं निर्णायक मंडल से बाबा भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।


बालक बालिका वर्ग के प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बालक वर्ग में जस्सी स्पोर्ट्स अकैडमी भोगपुर लक्सर ब्लॉक प्रथम एन एस स्पोर्ट्स अकैडमी रुड़की ब्लॉक द्वितीय स्थान पर रही बालिका वर्ग में एसएमजेएन डिग्री कॉलेज स्पोर्ट्स अकैडमी हरिद्वार प्रथम रोजलाइन स्पोर्ट्स अकैडमी बादशाहपुर द्वितीय स्थान पर रही, बालक वर्ग के फाइनल मैच जस्सी स्पोर्ट्स अकादमी भोगपुर की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल मैच जीता वहीं बालिका वर्ग में एक एक पॉइंट के लिए संघर्ष मैच पूर्ण होने तक चलता रहा अंत में बाजी एसएमजेएन स्पोर्ट्स एकेडमी का नाम रही


     प्रतियोगिता को संपन्न करने में अजय कुमार, गुलाब सिंह प्रियांशु सैनी, नैंसी, सोनिया, राधिका के साथ-साथ धनोरी पीजी कॉलेज, हरिद्वार का महत्व पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *