लाला चंदन लाल सेवा सदन खड़खड़ी में आज निशुल्क हृदय रोग ,पेट रोग, सर्जरी ,न्यूरोपैथी रोग आदि के लिए विशिष्ट चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ।

रोगी केयर संस्था के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में डॉ रोहित कुमार, डॉ गौरव सिंह ,डॉ कशिश सचदेवा ,डा देवव्रत सांई, डॉ संजीव बंसल , डॉ शांति देवी ने दलबीर सिंह पवार, उपेंद्र शर्मा, प्रियंका डंडरियाल ,पिंकी, मेघा वर्मा, यश मैत्रए आदि के साथ आने वाले रोगियों का परीक्षण किया और उन्हें निशुल्क दवाई भी वितरित की।

कैंप में आवश्यकतानुसार निशुल्क ईसीजी और रक्त की जांच भी की गई ।इस कैंप में 80 से ज्यादा मरीज ने लाभ उठाया ।कैंप के आयोजन में क्षेत्रीय पार्षद महावीर वशिष्ठ ,नितिन गुप्ता की मुख्य भूमिका रही। इस अवसर पर ऋषभ वशिष्ठ, तरुण शर्मा, गौरव वर्मा ,नीरव शिवपुरी, राजेश शर्मा,ईशान झा एवं सुभाष कपिल उपस्थित रहे।कैंप में आए प्रमुख चिकित्सक डॉ रोहित कुमार ने बताया कि उनकी संस्था हृदय रोगियों के लिए 24 घंटे कार्य करती है और मरीजों द्वारा पूछी गई समस्याओं का निशुल्क समाधान भी बताती है उन्होंने कहा कैंप के माध्यम से आने वाले मरीजों को विशेष रियायत दी जाती है। आयोजन में मुख्य भूमिका निभा रहे नितिन गुप्ता और महावीर वशिष्ठ ने कहा कि खड़खड़ी क्षेत्र में लगाए गए इस विशिष्ट कैंप में लोगों ने बड़े उत्साह से भाग लिया, इसमें 82 लोगों ने पंजीकरण कराकर अपना परीक्षण कराया। हरिद्वार में यह दूसरा कैंप लगाया गया है कैंप के लिए चंदन लाल सेवा सदन ने निशुल्क स्थान उपलब्ध कराया है।


