उत्तराखंड में अप्रैल माह में जनवरी जैसी ठंड महसूस की जा रही है। मंगलवार रात से हो रही बर्फबारी और मूसलाधार वर्षा ने ठंड बढ़ा दी है।
उत्तराखंड में बदला मौसम, 11 अप्रैल तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट।केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई है।
उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने 11 अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि 7-8 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मैदान से पहाड़ तक असर दिखेगा।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्र सिंह तोमर के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ 3300 मीटर से ऊपर बर्फबारी की संभावना है। विभाग ने हरिद्वार में अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है जबकि अधिकांश जनपदों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 8-9 अप्रैल को पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि, तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा रहेगा। तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट से गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर 11 अप्रैल तक रहेगा, इसके बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा।
उत्तराखंड में अप्रैल माह में जनवरी का अहसास हो रहा है। मंगलवार रात से हो रही बर्फबारी व मूसलधार वर्षा से ठंड लौट आई है। केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी हो रही है।
बर्फबारी व वर्षा से 19 अप्रैल से गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही शुरू होने वाली चार धाम यात्रा की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं।
फसलों को नुकसान की आशंका के किसानों की चिंता बढ़ गई है।

