ब्रेकिंग -उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट विस्तार में मदन कौशिक और प्रदीप बत्रा सहित पांच विधायकों को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

उत्तराखंड राजनीति हरिद्वार

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट विस्तार करते हुए पांच वरिष्ठ विधायकों को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

देहरादून स्थित लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने मदन कौशिक, भरत चौधरी, खजान दास, राम सिंह कैड़ा और प्रदीप बत्रा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मंत्रियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। काफी समय से चल रही अटकलों  के बीच हरिद्वार से दो मंत्रियों को नियुक्त कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को चौंका दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *