ट्रक संख्या UP25A T9063 सलेमपुर बाजार में बेकाबू होकर एक वकील के ऑफिस और एक फास्ट फूड की दुकान में जा घुसा,यह तो अच्छा हुआ कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था लेकिन ट्रक दुर्घटना से दुकान का खासा नुकसान हुआ है। दुर्घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर भाग गया, देखें ट्रक को मौके से हटाने का विडियो।

घटना आज देर रात की है जब एक ट्रक सलेमपुर से गुजरते हुए बेकाबू होकर एडवोकेट हिमांक गुप्ता के ऑफिस में जा घुसा, इस दुर्घटना के बाद बाजार में भगदड़ मच गई,इतने में ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर भाग गया। फिलहाल वकील साहब पुलिस स्टेशन पहुंच गए हैं और ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्यवाही आरंभ कर दी है।

