भारत एक बार फिर बना t20 क्रिकेट में वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया, हरिद्वार में पहले से ही आरंभ हो गया था जश्न।

खेल राष्ट्रीय हरिद्वार

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर t20 वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरी बार t20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। उससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए थे ।जिसमें एक बार फिर संजू सैमसंग के शानदार 89 रन शामिल है इसके अतिरिक्त अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने भी अर्थ शतक लगाए।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की बल्लेबाजी बिखर गई उनके विकेटकीपर बल्लेबाज टी शिफर्ट को छोड़कर भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाए शिफर्ट ने 52 रन की शानदार पारी खेली। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 04 विकेट और अक्षर पटेल ने 03 विकेट लेकर लेकर न्यूजीलैंड को 159 रन पर समेट दिया। जसप्रीत को मैन ऑफ द मैच तथा संजु सैमसंग को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।भारत ने टी 20 वर्ल्ड कप जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं।


न्यूजीलैंड ने 72 रन पर ही 5 विकेट खो दिए थे और इस समय भारत की जीत लगभग पक्की हो गई थी उसके बाद भी कुछ-कुछ समय अंतराल पर न्यूजीलैंड के विकेट गिरते रहे।आधे ओवर डाले जाने के बाद भारतीयों ने जीत का जश्न बनाना आरंभ कर दिया था और आखिरी विकेट गिरते ही सब खुशी का इजहार करते हुए नाचने लगे। उत्तरी हरिद्वार में बिग स्क्रीन पर आखिरी विकेट गिरने और उसके साथ जश्न का विडियो देखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *