हरिद्वार के कांग्रेसी 1 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह आयोजित करेंगे, जिसमें आम जनता ,कांग्रेस जनों और भाजपा के लोगों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।
होली मिलन समारोह से कांग्रेस देगी सद्भावना का संदेश-मनोज सैनी।

इस सिलसिले में हरिद्वार प्रेस क्लब में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी ने बताया की सद्भाव और मेलजोल के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें पुराने कांग्रेस जनों को उनके घरों पर जाकर निमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं उन्होंने कहा कि भाजपा पर्वों के माध्यम से भी राजनीति कर धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इस कार्यक्रम में बीजेपी वालों को भी निमंत्रित कर रहे हैं क्योंकि यह त्यौहार गिले शिकवे मिटाने का होता है उन्होंने यह भी कहा कि इस बार कांग्रेस उत्साहित है इसलिए दो-दो कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। कांग्रेस के होली मिलन समारोह में शामिल होंगे कई वरिष्ठ नेता जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा आदि सहित अनेक गणमान्य और नेता सम्मिलित हैं।
कार्यक्रम संयोजक सोम त्यागी ने बताया कि मध्य हरिद्वार स्थित बैंकट हॉल में आयोजित किए जा रहे होली मिलन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता व गणमान्य लोग शामिल होंगे। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और सभी एक दूसरे से फूलों से होली खेलकर भाईचारे, सौहार्द एवं सद्भावना का संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक और खुशियों का पर्व होली समाज को एकजुटता और प्रेम का संदेश देता है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी एवं विकास चंद्रा ने कहा कि सामाजिक एकता का संदेश देते हुए एक दूसरे के साथ होली की खुशीयां बांटे और समाज में नफरत फैलाने वालों से सावधान रहें। प्रैसवार्ता में विकास चंद्रा, विशाल प्रधान, आशु भारद्वाज, निखिल सोदाई, अखिल त्यागी, सागर बेनीवाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

