सेवा संकल्प अभियान के तहत आज सत्यम विहार आगनबाड़ी केंद्र में एक विशेष एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष तरुण नैय्यर ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा समाज और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रही आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं की सराहना की गई ।

कार्यक्रम के दौरान मातृ शक्ति ने वैदिक रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के साथ गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी कराई, वहीं छोटे शिशुओं के उत्तम स्वास्थ्य और पोषण की कामना करते हुए उनका अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। इस दौरान वार्ड नंबर 2 की पार्षद श्रीमती सुनीता शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहीं और उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य तथा पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सहायिका ममता, वर्षा शर्मा, मीना रावत, अनीता जी, गोमती देवी और विमला सहित कई स्थानीय महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


