महानगर कांग्रेस हरिद्वार ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर भाजपा सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

राजनीति हरिद्वार

आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर भाजपा सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा विधायक अपनी अगुआई में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ मारपीट कर रहे हैं जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है तथा सभ्य समाज में इस प्रकार की हिंसक घटनाओं का कोई स्थान नहीं है।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान और महिला आयोग पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि प्रदेश   में जिस तरह से भूमाफिया,खनन माफिया,शिक्षा माफिया हावी है ये उत्तराखंड जैसे शांत प्रदेश के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि राज्य में हाल ही में कानून व्यवस्था अपने न्यूनतम स्तर पर है जिससे आमजन असुरक्षित महसूस कर रहा है।


प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्षद महावीर वशिष्ठ और विवेक भूषण विक्की ने कहा कि हर घर नल योजना के बावजूद राज्य का हर हिस्सा पीने का पानी की समस्या से परेशान हैं।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस अंजू मिश्रा और महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी सरकार में सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट सत्ता के संरक्षण में हो रहा है जोकि बेहद शर्मनाक है।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और पार्षद हिमांशु गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ मारपीट की घटनाओं से साफ है कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था चरमरा गई है।


प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ श्रमिक नेता विकास सिंह और पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि भाजपा सरकार में कर्मचारियों के साथ हिंसक घटनाएं घट रही है जिससे लोकतंत्र को नुकसान पहुंच रहा है।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से पार्षद सुनील कुमार सिंह, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार,ब्लॉक अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस रचना शर्मा, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस नलिनी दीक्षित,हिमांशु राजपूत,अजय गिरी, अनंत पाण्डेय,अरूण चौहान, आशीष पंवार,सीपी सिंह, गौरव गोस्वामी, मोहित अरियाल,दिव्यांश अग्रवाल, मोहित गर्ग, आशीष प्रधान,बन्नी ठाकुर,प्रदीप भाटिया, अयान सैफी,जावेद खान , अरविंद कुमार आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *