चोरी हुआ छह टायरा ट्रक हरिद्वार पुलिस ने 24 घंटे में किया बरामद, आरोपी मैकेनिक  दबोचा।

Police अपराध हरिद्वार

ट्रक कटवाने के प्लान के तथ्य आए सामने,जीपीएस डिवाइस हटाने की भी की कोशिश
थाना भगवानपुर के हबीबपुर निवादा निवासी सतीश कुमार ने 23 फरवरी को कोतवाली गंगनहर आकर शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसका 06 टायरा ट्रक किसी अज्ञात चोर ने रात के समय चोरी कर लिया है। प्राप्त शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने उक्त प्रकरण में मु0अ0स0- 0079/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया तथा अलग-अलग टीमें गठित कर चुराए गए ट्रक व अज्ञात आरोपित की तलाश शुरु की।निरंतर प्रयास के पश्चात पुलिस टीम ने आज सालियर अण्डर ब्रिज के पास से चोरी किए गए ट्रक को बरामद करते हुए 01 आरोपित को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने बताया


पूछताछ में सामने आए कि पकड़ा गया संदिग्ध पेशे से मैकेनिक है और ट्रक चोरी करने के बाद उसने ट्रक में लगी जीपीएस डिवाइस हटाने के भी प्रयास किए लेकिन ज्यादा नशे में होने के कारण वह ऐसा नही कर पाया। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) BNS की वृद्धि कर आरोपित विजय कुमार पुत्र विपिन कुमार निवासी कुमराड़ी  कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार, उम्र- 20 वर्ष का चालान कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *