मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास किया और अधिकारियों के साथ बैठक की।

अर्ध कुंभ 2027 हरिद्वार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला-2027 के लिए ढाई सौ करोड रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया और  तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

https://youtube.com/shorts/oyTsYf3NpgA?si=RjvBen3UBneQUndE

कुम्भ मेला नियंत्रण भवन ( सीसीआर ) पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला 2027 के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास किया। रु. 234.55 करोड़ की लागत के इन स्थाई प्रवृत्ति के कार्यों का उद्देश्य कुंभ मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के साथ-साथ हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन विकास को सुदृढ़ करना है। 
   शिलान्यास किये गए कार्यों का सेक्टरवार  सारांश निम्नानुसार है :-

1. घाट निर्माण एवं सिंचाई अवसंरचना के कुल 07 कार्य लागत रु. 70.54 करोड़

2. सड़क एवं परिवहन अवसंरचना के कुल 12 कार्य लागत रु. 127.23 करोड़

3. पेयजल एवं जल आपूर्ति अवसंरचना के कुल 09 कार्य लागत रु. 18.11 करोड़

4. श्रद्धालु सुविधाएँ एवं सहायक अवसंरचना के कुल 06 कार्य लागत रु. 18.67 करोड़।

https://youtube.com/shorts/s7yF9_dOJSM?si=Nn7RG08PslYWNG0R

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 234.55 करोड़ की लागत के इन स्थाई प्रवृत्ति के कार्यों का उद्देश्य कुंभ मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के साथ-साथ हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन विकास को सुदृढ़ करना है। 
   इस अवसर पर कबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल , पूर्व मंत्री यतीश्वरानंद , भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा कुम्भ मेला अधिकारी सोनिका सिंह, व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *