शादी समारोह से लौटते हुए अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में गिरी एक कार,कार सवार दोनों व्यक्तियों की डूबने से हुई मौत।
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांसीपुर गांव के पास शुक्रवार की रात शादी समारोह से लौट रही एक कार अचानक ही अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में गिर गई। जिस कारण कार में सवार रुड़की निवासी सचिन धीमान और अमन त्यागी नाम के दोनों लोगों की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और जल पुलिस के द्वारा रजवाहे में सर्चिंग अभियान चलाकर दोनों के शवों को गंगनहर से बाहर निकाला गया है। जिसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद से ही दोनों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

रुड़की निवासी अमन त्यागी और सचिन धीमान नाम के दोनों व्यक्ति अपनी कार में सवार होकर देवबंद के पास एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। शुक्रवार की रात शादी समारोह से वापस लौटते समय उनकी कार अचानक ही अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में गिर गई। जिस कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा गंगनहर में डूब रहे लोगों की जान बचाने वाले मोनू जलवीर नाम के युवक और जल पुलिस को मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद अमन त्यागी और सचिन धीमान की तलाश में सर्चिंग अभियान चलाया गया है। जिसके बाद दोनों के शवों को बरामद कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही कार को भी गंगनहर से बाहर निकाल लिया गया है। घटना के बाद से ही दोनों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

