भिक्यासैण क्षेत्र में  यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी,07 लोगों की दुखद मृत्यु, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने शोक व्यक्त किया।

उत्तराखंड दुर्घटना

अल्मोड़ा जिले भिकियासैंण क्षेत्र में आज मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत होने की सूचना है। जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। Sdrf और पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया।

मंगलवार को भिकियासैंण–विनायक रोड पर यह दुर्घटना उस समय हुई, जब बस पहाड़ी क्षेत्र से रामनगर की ओर जा रही थी। अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और गहरी खाई में जा गिरी। बस के गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं। खाई काफी गहरी होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंचकर पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान में सहयोग कर रहे हैं। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 07 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ले ज गुरमीत सिंह सहित अनेक लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

मृतक में पांच पुरुष दो महिला शामिल

1- गोविंद बल्लभ पुत्र कुलमणी मठपाल उम्र 80 वर्ष निवासी जमोली।

2- पार्वती देवी पत्नी गोविंद बल्लभ उम्र 75 वर्ष निवासी जमोली।

3- सूबेदार नंदन सिंह पुत्र भूपाल सिंह अधिकारी उम्र 65 वर्ष निवासी जमोली।

4- तारा देवी पत्नी महेश चंद्र उम्र 50 वर्ष निवासी बाली पटवारी क्षेत्र।
5-  गणेश पुत्र भीमबहादुर उम्र 25 वर्ष।

6- उमेश उम्र 25 वर्ष।
7- शेष 1 मृतक की शिनाख्त की जा रही है।

हादसे में घायल 12 व्यक्ति जिसमें 10 पुरुष दो महिला शामिल।
1- नंदा बदला पुत्र सदानंद उम्र 50 वर्ष निवासी नोबाड़ा।

2- राकेश कुमार पुत्र महावीर प्रसाद उम्र 50 वर्ष निवासी जीआईसी द्वाराहाट।

3-  नंदी देवी पत्नी देवेंद्र सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी नोबाड़ा।

4-  हंसी सती पत्नी रमेश चंद्र उम्र 36 वर्ष निवासी सिंगोली।

5- मोहित सती उम्र 16 वर्ष निवासी नोघर।

6- बुद्धिबल्लभ भगत उम्र 58 वर्ष निवासी अमोली।

7- हरीश चंद्र उम्र 62 वर्ष निवासी पाली।

8- भूपेंद्र सिंह अधिकारी उम्र 64 वर्ष निवासी जमोली।

9- जितेंद्र रिखाड़ी उम्र 37 वर्ष निवासी विनायक।

10-नवीन चन्द्र पुत्र दुर्गादत्त तिवाड़ी उम्र 55 वर्ष ड्राइवर

11- हिमांशु पालीवाल पुत्र महेश चंद्र उम्र 17 वर्ष।

12- प्रकाश चन्द्र पुत्र रामदत्त उम्र 43 वर्ष निवासी चचरोटी स्यालदे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *