लक्सर में गोलीबारी से घायल कुख्यात विनय त्यागी की मौत हो गई है।24 दिसंबर की रात एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।
विनय त्यागी को एम्स प्रशासन की ओर से आज शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे मृत घोषित किया गया।
वह एम्स के ट्रामा आईसीयू में वेंटिलेटर पर था।
सूचना पर हरिद्वार पुलिस विनय त्यागी के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू कर रही।
एम्स में ही विनय त्यागी का पोस्टमार्टम भी किया जाएगा।
मृत्यु की पुष्टि एम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर डां, श्रीलाय मोहंती ने की है।
पेशी पर ले जाते समय लक्सर फ्लाई ओवर ब्रिज पर बदमाशों ने गोलियां चलाकर घायल कर दिया था।

