पिल्ला गैंग के तीन मास्टर मांइडों को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Police अपराध हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस ने पिल्ला  गैंग के तीन मास्टर मांइडों को  गिरफ्तार किया है। जिनपर आरोप है कि ये लोग शहर भर में दहशत फैलाने के लिए युवाओं को पिल्ला गैंग में शामिल कर उनको नशा, पैसा और हथियार मुहैया कराकर वारदात को अंजाम दिलाते थे। अब तक पिल्ला गैंग कोतवाली नगर, कनखल, पथरी, लक्सर क्षेत्र में अपने पैर पसार चुका है। पुलिस टीम अबतक पिल्ला गैंग पर शिंकजा कसते हुए 09 गुर्गो की गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं मं मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

कोतवाली कनखल प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में कनखल पुलिस क्षेत्र मं लगातार अभियान चलाये हुए है। कनखल क्षेत्र में लगातार मिल रही मारपीट व आपराधिक घटनाओं की शिकायतों के मद्देनज़र पुलिस द्वारा सादे कपडों में टीमें गठित कर जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड एवं गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी एवं चेकिंग अभियान चलाये हुए थी।

गत 04 मई को प्रणव शर्मा निवासी कनखल ने कोतवाली कनखल में तहरीर देकर शिकायत की थी कि रॉयल हट, जगजीतपुर में कुछ लडकों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीडित की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए हमलावरों की शिनाख्त के प्रयास करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने हमलावरों तक पहुंचने के लिए मुखबिरों की भी मदद ली गई। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी थी कि इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने प्रणव शर्मा के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को दबोच लिया।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम कुशलपाल पुत्र अनिल कुमार सैनी निवासी बजरीवाला बैरागी कैंप, थाना कनखल हरिद्वार, आकाश कुमार पुत्र बिरेन्द्र कुमार निवासी तुकमापुर, थाना नगीना, जिला बिजनौर (उ0प्र0) और हिमांशु उर्फ जौनी पुत्र पतराम सैनी निवासी राजा का राजपूत, थाना नूरपुर, जिला बिजनौर (उ0प्र0) बताते हुए पिल्ला गैंग के सम्बंध में कई जानकारी का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस अब पिल्ला गैंग से जुडे इन मास्टर माइंडो पर गैंगस्टर की कार्यवाही करने जा रही है। पुलिस पिल्ला गैंग से जुडे अन्य युवाओं की भी जानकारी हाथ लगी हैं। पुलिस अब पिल्ला गैंग में शामिल अन्य गुर्गो पर भी शिंकजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *