राज्य की राजनीति में एक सौहार्दपूर्ण दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों के निवास पर जाकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री मेज़र जनरल (से.नि.) भुवन चंद्र खंडूड़ी के निवास पर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मे. ज़. खंडूड़ी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दीं।
मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी के स्वास्थ्य का भी हाल-चाल जाना और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम जानी। मुख्यमंत्री धामी ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए हाल ही में हुए कार हादसे के बाद रावत के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इस दौरान हरीश रावत ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें उत्तराखंड की पारंपरिक गुड़ व कटक चाय से सत्कार किया।
दोनों नेताओं के बीच हुई यह मुलाकात राजनीति से परे आपसी सम्मान और सौहार्द का संदेश देती दिखी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के निजी आवास पर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर डॉ निशंक के प्रति अपना स्नेह और आदर व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्धि के लिए शुभेच्छा व्यक्त की।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत के निवास पर पहुंचकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी |