38वें राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका सूची में सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड शीर्ष स्थान पर , जानिए किस टीम ने जीते सर्वाधिक पदक और उत्तराखंड को मिले कितने पदक।

Dehradun उत्तराखंड खेल राष्ट्रीय

उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका सूची में सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड 14 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदकों के साथ कुल 26 पदकों के साथ शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। जबकि महाराष्ट्र ने सबसे अधिक 41 पदक ( 11 स्वर्ण, 18 रजत और 12 कांस्य) जीते हैं और वह तीसरे स्थान पर है।
कर्नाटक 13 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है, उत्तराखंड के खिलाड़ी भी एक स्वर्ण सहित कल 16 पदक जीत चुके हैं।
अन्य राज्यों की स्थिति इस प्रकार है
नेशनल गेम्स 2025 मेडल टैली
रैंक राज्य/केंद्र शासित राज्य/टीम गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज़ कुल
1 सर्विसेज़ स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड 14 7 5 26
2 कर्नाटक 13 5 5 23
3 महाराष्ट्र 11 18 12 41
4 मणिपुर 11 9 4 24
5 मध्य प्रदेश 9 5 4 18
6 हरियाणा 5 8 13 26
7 केरल 5 3 1 9
8 दिल्ली 4 7 4 15
9 तमिलनाडु 4 6 8 18
10 ओडिशा 4 3 7 14
11 उत्तर प्रदेश 4 3 4 11
12 राजस्थान 4 2 8 14
13 पंजाब 3 4 9 16
14 छत्तीसगढ़ 3 0 3 6
15 अरुणाचल प्रदेश 2 2 3 7
16 जम्मू और कश्मीर 2 1 4 7
17 आंध्र प्रदेश 2 0 0 2
18 उत्तराखंड 1 7 8 16
19 पश्चिम बंगाल 1 2 5 8
20 गुजरात 1 2 4 7
21 असम 0 7 5 12
22 बिहार 0 2 1 3
23 झारखंड 0

उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने जो अब तक कुल 16 पदक जीते हैं, उनमें 1 स्वर्ण, 7 रजत और 8 कांस्य पदक हैं।

अब तक उत्तराखंड को अंक तालिका में जगह दिलाने में वुशु की बड़ी भूमिका रही है. उत्तराखंड को पूरे नेशनल गेम्स में मात्र एक गोल्ड मेडल इसी वुशु में जीता है. इसी में 3 सिल्वर के साथ कुल 12 मेडल वुशु में उत्तराखंड को मिले हैं। इनके अलावा बैडमिंटन और योगासन प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड को पदक मिले हैं। वुशु प्रतियोगिता का फाइनल हो गया है।

38वें राष्ट्रीय खेलों में वुशु खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. जिसके बाद खिलाड़ियों ने 12 मेडल अपने नाम किए. देहरादून निवासी अचोम तपस ने वुशु ताऊलू में दावशू इवेंट में गोल्ड मेडल जीता ।वन विभाग में कार्यरत देहरादून निवासी हर्षित शर्मा फ्रेबिस देवी एवं इटली चानू ने सिल्वर मेडल जीते।12 खिलाड़ियों ने वूश में ही कांस्य पदक जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *