शिवालिक नगर में हुई लूट की पुलिस जांच पर कांग्रेस नेताओं ने उठाए सवाल।

राजनीति हरिद्वार

कुछ दिन पूर्व शिवालिक नगर में भेल से सेवानिवृत कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गुलबीर सिंह के घर में हुए लूट प्रकरण को लेकर कांग्रेस और जाट महासभा के पदाधिकारियों ने प्रैस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पुलिस प्रशासन की जांच पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश महासचिव वरुण बालियान और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने बताया कि चौधरी गुलबीर सिंह के घर में हुई लूट के मामले में पुलिस ने कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया था। एक अपराधी ने प्रॉपर्टी की बाबत गुलबीर सिंह को 10 लाख रूपए देने और रकम वापस नहीं मिलने पर लूट को अंजाम देने की बात पुलिस को बतायी। वरूण बालियान और मुरली मनोहर ने कहा कि पुलिस ने बिना जांच किए एक अपराधी की बात को सार्वजनिक किया। जिससे चौधरी गुलबीर सिंह की साख पर भी बात आई। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के लिए अभी भी खतरा बना हुआ है। इसलिए घटना में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए। उन पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाए और लूटा गया सभी सामान बरामद किया जाए।
महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग और पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में अराजकता का माहौल है और प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधियों में पुलिस को भय खत्म हो गया है। शहर में खुलेआम फायरिंग और चेन स्नेचिंग की घटनाएं हो रही हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा और मनोज सैनी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ जघन्य घटना हो या पेपर लीक का मामला तमाम घटनाओं में भाजपा नेताओं की संलिप्तता आ रही है। जिससे स्पष्ट है कि भाजपा सरकार में अपराधियों को संरक्षण प्राप्त है। प्रैसवार्ता में अम्बरीष कुमार विचार मंच के अध्यक्ष सोम त्यागी, जाट महासभा अध्यक्ष डीके चौधरी, गुलबीर सिंह, विनोद मलिक, तुषार चौधरी, मयंक त्यागी, सतेंद्र वर्मा, निशांत त्यागी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *