उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी हुई घोषित, स्वामी यतीश्वरानंद और राकेश गिरी सहित 08 उपाध्यक्ष बने  ,42 लोगों को दायित्व दिये गए।

Dehradun उत्तराखंड राजनीति


भाजपा ने प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है.प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर संगठन के विभिन्न मोर्चो और विभाग मे 42 लोगों को दायित्व दिये गए है। दीप्ति रावत, कुंदन परिहार और तरुण बंसल को महामंत्री बनाया गया है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर 8, प्रदेश मंत्री के पद पर 8 लोगों को नियुक्ति दी गयी है। हरिद्वार से स्वामी यतीश्वरानंद को प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया, राकेश गिरी सचिन अग्रवाल, विकास तिवारी को मिली जिम्मेदारी।

भाजपा उत्तराखंड  प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची ।

अनिल गोयल, राजेन्द्र सिंह बिष्ट , श्रीपाल राणा , आशा नौटियाल, स्वामी यतीश्वरानंद, शैलेन्द्र सिंह बिष्ट, राकेश गिरी और डॉ स्वराज विद्वान बने प्रदेश उपाध्यक्ष।

दीप्ति रावत, कुन्दन परीहार और तरुण बंसल को  प्रदेश महामंत्री का बनाया गया।

सतिश लखेडा, आदित्य चौहान, नलिन भट्ट ,दीपिका बोहरा नेहा जोशी, गुंजन सुखीजा, निर्मल मेहरा और गौरव पांडे को मिली प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी।

वही पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष, जबकि साकेत अग्रवाल को सह-कोषाध्यक्ष जगमोहन रावत को कार्यालय सचिव, कौस्तुभानंद को प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक, सचिन अग्रवाल को सह संयोजक बनाया गया है।

सुरेश जोशी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता और मनवीर चौहान बने मीडिया संयोजक, विनय गोयल, राजेंद्र नेगी, प्रदीप जलौटी और विकास तिवारी को मीडिया सहसंयोजक बनाया गया है।

इसके अलावा महिला मोर्चा की कमान रुचि चौहान भट्ट को, किसान मोर्चा की जिम्मेदारी महेन्द्र सिंह नेगी को सौंपी गई।

अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष बलवीर घुनीयाल और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह राणा बनाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *